देवेंद्र फडणवीस की दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, मुंबई तक गरमाई राजनीति, जानिए क्या था एजेंडा

मुंबई/नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित होने से पहले बीच सोमवार को नई दिल्ली में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात की जानकारी आते ही नई दिल्ली से लेकर मुंबई और नागपुर तक राजनीति गरमा गई। चर्चा शुरू हो गई कि क्या देवेंद्र फडणवीस भी केंद्र में आने वाले हैं? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीसने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। इनमें उन्होंने लिखा है कि देश के सफल प्रधानमंत्री और भारत के ग्लोबल लीडर, माननीय नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में मुलाकात हुई और अलग-अलग विषयों पर डिटेल में बातचीत हुई।

फडणवीस ने मुलाकात पर क्या लिखा

महाराष्ट्र में अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्हें डिटेल में जानकारी दी गई, और केंद्र सरकार के साथ कोऑर्डिनेशन से चल रही स्कीम्स और प्रोजेक्ट्स के बारे में भी सहयोग मांगा गया। हमेशा की तरह, उनकी मीटिंग नई एनर्जी देने वाली साबित हुई। मैं डेवलपमेंट के मुद्दों पर उनके कीमती गाइडेंस और महाराष्ट्र को उनके मज़बूत सपोर्ट के लिए उनका बहुत आभारी हूं। राजनीतिक हलकों में पीएम नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात को कई तरीके से देखा जा रहा है। पिछले दिनों उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि देवेंद्र फडणवीस अगले शिक्षा मंत्री होंगे। तब बीजेपी ने राउत पर पलटवार किया था। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बाकायदा का था उन्होंने मन्नत मांगी है कि देवेंद्र महाराष्ट्र में ही रहें।

जानिए पीएम से क्यों मिले देवेंद्र फडणवीस

सूत्रों के अनुसार सावन के सोमवार पर देवेंद्र फडणवीस की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र दौरे के लिए आमंत्रित किया। सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने सितंबर में पुणे का दौरा सकते हैं। इसी महीने की 17 तारीख को पीएम मोदी का जन्मदिन भी पड़ता है। है। अपने दौरे में पीएम मोदी पुणे मेट्रो के शिवाजीनगर से हिंजेवाड़ी रूट के उद्घाटन कर सकते हैं।

पावरफुल सीएम हैं देवेंद्र फडणवीस

नागपुर से आने वाले देवेंद्र फडणवीस ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत आरएसएस के मुख्यालय वाले इस शहर से ही की थी। वे उन कुछ मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी से सीधे मिलते हैं। देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के ताकतवर मंत्रियों में शामिल हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में जिस तरह की जीत उन्होंने हासिल की है। उससे उनका कद और बड़ा हुआ है। देवेंद्र फडणवीस समर्थकों के बीच में देवाभाऊ के नाम से जाने जाते हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी के न सिर्फ भरोसेमंद हैं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी उनके ऊपर अटूट भरोसा है। यही वजह है कि देवेंद्र फडणवीस पावरफुल मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं। इतना ही नहीं उनके पास दो पीढ़ी पुराना संघ का मजबूत बैकग्राउंड भी है।

Spread the love