पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजनांदगांव।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी में ध्वजारोहण किया और हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पायलटिंग एवं अनुशासित मार्च-पास्ट किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के योगदान को स्मरण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के परिणामस्वरूप भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। कार्यक्रम को प्राध्यापक डॉ. नितीन तुर्रे ने भी संबोधित किया। इस दौरान पर्यावरण दिवस, पृथ्वी दिवस सहित अन्य अवसरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन  उपेन्द्र रामटेके ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक डॉ. (लेफ्टिनेंट) डीकेश्वर निषाद ने किया। समारोह में महाविद्यालय के डॉ. अभय बिसेन, डॉ. द्विवेदी प्रसाद, डॉ. महेन्द्र देशमुख, डॉ. पूजा साहू, डॉ. छविराज बघेल, डॉ. नेहा, डॉ. नंदिनी वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमानय नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love