भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी। बैरागढ़, कोलार रोड, बावड़ियाकलां तक बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। सभी बसें एमपी नगर से होकर जरूर गुजरेंगी। ऐसे में नौकरीपेशा और पढ़ाई करने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
वर्तमान में ई-बसों को ऐसे 3 रूट पर चलाया जा रहा है, जो शहर के बड़े हिस्से को कवर कर लेती हैं। इनमें बैरागढ़, कोलार रोड, एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बावड़ियाकलां, सलैया, रोहित नगर, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, कोहेफिजा, पीर गेट जैसे बड़े इलाके भी शामिल हैं। इनका न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपए, जबकि अधिकतम 40 रुपए है।
हर रोज 12 हजार यात्रियों को होगा फायदा राजधानी में ई-बसों का बेड़ा मंगलवार को दोगुना हो जाएगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) कुल 20 ई-बसें चलाएगा। अब तक दौड़ रही 10 बसों में एक दिन में औसत 4500 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की संख्या अधिक है। मंगलवार से 10 बसें और चलेंगी। इससे 10 से 12 हजार यात्री रोज सफर कर सकेंगे।
B35-चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति ईको सिटी, सलैया
- चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा, नानके पेट्रोल पंप, लिंक रोड नंबर-1, प्रकाश तरण पुष्कर, रेडक्रॉस अस्पताल, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, विट्ठन मार्केट, 1100 क्वार्टर, 12 नंबर बस स्टॉप, ईश्वर नगर, तिलक नगर, रोहित नगर, बावड़िया चौराहा, आकृति ईको सिटी होते हुए सलैया तक।
B36- कोच फैक्ट्री से कोलार रोड तक
- द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं-1, पुष्पा नगर, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पंपचौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, शांति निकेतन, चेतक ब्रिज तिराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, सुभाष स्कूल, विट्ठन मार्केट, 1100 क्वार्टर, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर, गेहूंखेड़ा, बैरागढ़ चिचली होते हुए कोलार रोड तक।
B37- बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी
- बैरागढ़ ई बस डिपो से बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट, एलबीएस हॉस्पिटल, शाहजहांनाबाद, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफॉर्म नं-6 भारत टॉकीज, लेडी हॉस्पिटल, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मालवीय नगर, मिंटो हॉल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, विंध्याचल, जिला न्यायालय, डीबी मॉल, चेतक ब्रिज होते हुए आईएसबीटी तक।