‘भारत सरकार’ की इनोवा, नकली CBI कार्ड और 9.8 लाख की ठगी, भोपाल में फर्जी IAS तृप्ति के ठिकानों पर छापा

भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और उसके भाई को लेकर भोपाल पहुंची, जहां बागमुगालिया स्थित उसके घर और अलकापुरी स्थित ससुराल में छापेमारी की गई।जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी सीबीआई कार्ड, फर्जी लेटरहेड और ठगी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

फर्जी आईएएस और एमपी टूरिज्म अधिकारी

तृप्ति खुद को आईएएस अफसर और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल हेड बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने एक कारोबारी से 9.80 लाख रुपये की ठगी की और उससे शादी भी रचा ली।

‘भारत सरकार’ लिखी किराए की इनोवा

आरोपी रुतबा दिखाने के लिए किराए की ऐसी इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे, जिस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था।

लक्जरी लाइफस्टाइल से प्रभाव

फर्जी पहचान पत्र, महंगे आईफोन और वीआईपी लाइफस्टाइल का प्रदर्शन कर यह नेटवर्क लोगों को झांसे में लेता था।

इन बिंदुओं पर केंद्रित है पुलिस जांच

फर्जी सीबीआई कार्ड, सरकारी पहचान पत्र और लेटरहेड प्रिंट करने वाले नेटवर्क की पहचान की जा रही है। ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा कार के मालिक और इसके उपयोग के स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी तृप्ति राजपूत द्वारा फर्जी पहचान के जरिए शिकार बनाए गए अन्य लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

Spread the love