सागर। बंडा में हुए शराबकांड के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने शराबकांड में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। पटवारी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश सरकार और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
- पटवारी ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां ठेका, वहां भाजपा की स्थिति बनी हुई है।
- पटवारी ने दावा किया कि सागर में जिस शराब से 33 लोगों की मौत हुई थी, उसी शराब कंपनी का संबंध भाजपा नेता से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सागर के एक मंत्री और पूर्व मंत्री के रिश्तेदार भी शराब कारोबार में संलिप्त हैं।