सेवा संकल्प अभियान: सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न जनभागीदारीमूलक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

   उन्होंने सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य  बताते  हुए  कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही सेवा गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनसंवाद एवं रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से प्रत्येक परिवार को अभियान से जोड़ना है।

Spread the love