‘हनुमान अंश’ ने 59वें दिन वो किया, जो कोई भारतीय फिल्म नहीं कर पाई, ‘मिर्जापुर’ बनी साल 7वीं टॉप

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम वाले आश्रम पर भी दिखा और भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पहुंच गई, जिन्हें संभाल पाना मुश्किल हो रहा था। 2 करोड़ रुपये के खर्च में तैयार हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में ₹324.73Cr से अधिक की कमाई कर चुकी है। जहां देखो वहीं लोग फिल्म को लेकर वाह-वाह कर रहे हैं। वहीं बिहार की लोककथाओं, 400 साल पुराने वन देवी मंदिर और आस्था से जुड़ी फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार में काफी कमी आ गई है। इन दोनों फिल्मों के अलावा ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी थिएटरों में अपनी जगह बनाने में लगातार जुटी दिख रही है। आइए जानते हैं, इन तीनों में से किसने रविवार को कितनी कमाई की है।

‘हनुमान अंश‘ को रिलीज हुए 9 हफ्ते गुजर चुके हैं और फिल्म को लेकर अभी भी लोगों में दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कई लोग इसे नीम करोली बाबा के चमत्कार की तरह ही मान रहे हैं। अमूमन इतने लंबे समय बाद अच्छी-अच्छी फिल्में धराशाई हो गई है लेकिन ‘हनुमान अंश’ की लौ अब भी बरकरार दिख रही है।

नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म की कहानी

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और महान संतनीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी ये फिल्म लोगों के दिलों को खूब जीत रही है।इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में जन्मे एक युवा लड़के लक्ष्मण नारायण शर्मा की कहानी है जिन्हें लोग लक्ष्मी नारायण कहकर पुकारते हैं। बहुत छोटी उम्र में लक्ष्मी नारायण की माता का निधन हो जाता है। उनके बिछोह में वह मात्र 12 वर्ष की आयु में भगवान की खोज में अपना घर छोड़ देते हैं। उनका मन कहता है कि यदि उन्हें ईश्वर मिल जाएं तो वह अपनी मां से भी मिल सकेंगे। उनकी यही तलाश उन्हें उत्तर भारत के जंगलों, नदियों, मंदिरों और गांवों तक ले जाती है और बरसों बाद उन्हें साधना और आंतरिक संघर्ष के बाद यह पता लगता है कि ईश्वर दुनिया से भागने में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करने में ही है। ह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है।

10 लाख रुपये की कमाई करने वाली ‘हनुमान अंश’ की धूम

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये की कमाई करने वाली ‘हनुमान अंश’ ने 59वें दिन भी धूम मचाई है। 9वें रविवार को इस फिल्म ने ₹3.00Cr की शानदार कमाई करके देश की अब तक की सभी टॉप फिल्मों के इस दिन की कमाई को मात दे दी है। यानी 59वें दिन जो कमाई ‘हनुमान अंश’ ने की, वो किसी भारतीय फिल्म अब तक नहीं कर पाई है।

‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड ₹423.26 Cr कमाई

इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक ₹324.73Cr की कमाई कर डाली है। 59वें दिन भी फिल्म के लिए 155,174 फुटफॉल रहा है। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड ₹423.26 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर दिखाया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्मद वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है जो बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और प्राचीन वन देवी मंदिर की लोककथाओं पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी ऋषि का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और उसकी पत्नी ममता तमन्ना भाटिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में रहते हैं। लंबे समय से ये कपल माता-पिता बनने की उम्मीद पाले हैं और आखिरकार वे छठ पूजा के मौके पर अपने पुश्तैनी गांव ‘देवांचल’ लौटता है। गांव के पास एक पवित्र और घना जंगल है, जिसे ‘देववन’ कहते हैं और इस जंगल को लेकर मान्यता ये है कि सूरज डूबने के बाद इस जंगल में जाना सख्त मना है क्योंकि वहां अलौकिक और डरावनी शक्तियां विचरण करती हैं। यह फिल्म बिहार के पटना जिले के बिहटा में स्थित ऐतिहासिक वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी सदियों पुरानी डरावनी मान्यताओं से जुड़ी है।

‘द वन’ ने 10वें दिन कितनी कमाई की

कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन धीरे-धीरे अब कलेक्शन की रफ्तार में गिरावट आ रही है। हालांकि, 10वें दिन इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है जो करीब ₹3.25Cr के आसपास रही है। हालांकि, सिनेमाघरों में अब तक देश भर में फिल्म ने केवल ₹62.10Cr की कमाई की है। यहां तक की वर्ल्डवाइड भी अब तक फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को नहीं छू सकी है। इसने अब तक महज ₹80.79 Cr का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कितनी कमाई की

अब बात करते हैं ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद सिनेमाघरों तक आई ‘मिर्जापुर’ के फिल्मी वर्जन Mirzapur The Movie की। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। फिल्म को रिलीज हुए करीब 24 दिन गुजर गए हैं। हालांकि चौथे संडे को फिल्म की कमाई सिद्धाप्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ से पिछड़ गई है। पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने केवल ₹1.70Cr की कमाई की और अब भारतीय सिनेमाघरों में कुल कमाई ₹227.05Cr हो गई है। वहीं वर्ल़्वाइड ₹330.72 Cr का ग्रॉस कलेक्शन ये फिल्म कर चुकी है।

इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट

वहीं इस साल की अब तक की टॉप फिल्मों की लिस्ट में जहां ‘हनुमान अंश’ चौथे नंबर पर है वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ देश की सातवीं टॉप फिल्म बन चुकी है।

फिल्म- इंडिया नेट कलेक्शन

‘धुरंधर 2’- ₹1,149.30Cr

‘स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे: ₹500.58Cr

‘बॉर्डर 2’- ₹329.43Cr

‘हनुमान अंश’– ₹324.73Cr

‘टॉक्सिक’- ₹250.13Cr

‘पेद्दी’- ₹244.64Cr

‘मिर्जापुर: द मूवी’– ₹244.64Cr

Spread the love