नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें कई महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी महिलाओं को अपत्तिजनक तरीके से छूता है। दावा ये भी किया जा रहा है कि प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहा था और महिलाओं को गलत तरीके से छूने वाला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस का जवान है।
दिल्ली का नहीं है Video
वीडियो पर अब दिल्ली पुलिस की सफाई आई है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि इस वीडियो में दिख रहा जवान दिल्ली पुलिस का कर्मचारी नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह वीडियो ही दिल्ली का नहीं है। दिल्ली पुलिस ने उन लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है, जो इस वीडियो को दिल्ली पुलिस का बताकर शेयर कर रहे हैं।
एक्शन लेने की चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने आगे कहा है कि वीडियो शेयर करके लोगों को गुमराह करने वालों पर एक्शन होगा। इसे दिल्ली पुलिस से जोड़ना एकदम गलत है। इस तरह की गुमराह करने वाली पोस्ट, जिस प्रोफाइल से की गई उसके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा।