आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026 सीजन में टीम टेबल में 9वें स्थान पर थी। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो लगातार मौके मिलने के बावजूद प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में मुंबई इंडियंस कुछ बड़े फैसले लेते हुए उन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जो टीम की भविष्य की योजनाओं में फिट नहीं बैठते। हम आपको 5 ऐसे ही नाम बताते हैं।
IPL 2027: मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को कर देगी रिलीज, एक चौंकाने वाला नाम, कप्तानी में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
37 साल के ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में अब पहले जैसी बॉलिंग नहीं कर पाते। पिछले सीजन वह काफी महंगे साबित हुए। 5 मैचों में मुंबई के लिए उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए और करीब 12 की इकोनॉमी से रन दिए। ऐसे में उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें साढ़े 12 करोड़ में खरीदा था।
मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पंड्या की भी मुंबई इंडियंस से छुट्टी हो सकती है। वह फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान के साथ ही गेंद और बल्ले से कोई छाप नहीं छोड़ पा रहे। उनके ट्रेड होने की खबरें काफी समय से आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही केकेआर और आरआर हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाती है।
आईपीएल 2026 में शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए 9 मैच खेले। इसमें उन्होंने 12 विकेट तो लिए लेकिन 12.27 की इकोनॉमी से रन भी दिए। इसी वजह से उनके रिलीज होने की संभावना काफी ज्यादा दिख रही है।
पंजाब के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन तीन मैच खेले। इसमें उन्होंने 15 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। ऐसे में उनका रिलीज होना तय माना जा रहा है।
मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। पिछले दो सीजन में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 22 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। दीपक 34 साल के हो चुके हैं और उनके साथ फिटनेस की भी समस्या है।