बिग बॉस ने नकुल धुल को आधी रात को शो से बाहर निकाला! जानिए रविवार रात को आख‍िर हुआ क्‍या

‘बिग बॉस 20’ से वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल का एविक्‍शन हो गया है! जी हां, इसी ‘वीकेंड का वार’ में शो का हिस्‍सा बने नकुल धुल उर्फ ‘मिट्ठु डॉन’ का रविवार देर रात कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू से झगड़ा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच हाथापाई हुई और इसके बाद बिग बॉस ने खेल के ‘अहम नियम’ को तोड़ने के कारण उसी वक्‍त नुकल धुल को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है।

माइक्रो ब्‍लॉंगिंग साइट X पर हैंडल ‘बिग बॉस तक’ ने इस एविक्‍शन को लेकर खबर दी है। इसमें कहा गया है कि रविवार रात को Bigg Boss 20 के घर में नकुल धुल और गुल्लू के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ, जो कथित तौर पर हाथापाई में बदल गया! इस हाथापाई के बाद नकुल के ख‍िलाफ एक्‍शन लिया गया है।

नकुल धुल और गुल्लू के बीच झगड़ा क्‍यों हुआ?

रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार रात को नकुल धुल और काजी तौकीर बातचीत कर रहे थे। काजी ने स्काउट OP का मजाक उड़ाया, जिसके बाद नकुल ने दखल दिया और स्काउट के साथ मिलकर काजी से सवाल-जवाब किए। इस बहस के बीच गुल्लू वहां मौजूद थे। उन्‍होंने मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन नकुल और गुस्सा हो गए। उन्होंने गुल्लू को चुनौती देते हुए कहा, ‘क्या छोड़ना, छोड़ना?’ इसके बाद यह बहस हाथापाई में बदल गई। नकुल ने गुल्लू को जोर से धक्‍का मारा। गुल्‍लू ने इस पर नकुल को पकड़ लिया। बाकी घरवाले भी बीच-बचाव करने पहुंचे और दोनों को किसी तरह अलग किया। इस मारपीट के बाद ‘बिग बॉस’ ने मामले में दखल दी और तत्‍काल नकुल धुल को शो से बाहर निकलने का आदेश दे दिया।

क्‍या नकुल धुल से पहले से कर ली थी प्‍लानिंग?

हैरानी की बात यह भी है कि नकुल धुल की गुल्लू के साथ हाथापाई और उनके शो से एविक्‍शन की खबरें शनिवार से ही चल रही थीं। हालांकि, तब तक शो में ऐसा कुछ कुछ नहीं हुआ था। यह सब रविवार रात को हुआ। ‘बिग बॉस तक’ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि नकुल ने शो में आने से पहले ही अपने ‘बाहर निकलने के लिए’ कथित तौर पर झगड़े की प्‍लानिंग कर ली थी। संभव है कि इसी कारण उनकी टीम और समर्थक पहले से ही यह जान रहे थे कि ऐसा कुछ होना वाला है। आखिरकार यह रविवार रात को हो गया।

नकुल धुल कौन हैं?

नकुल धुल एक एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह हरियाणा के रहने वाले हैं और इंटरनेट की दुनिया में उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है। नकुल पॉलिटिकल कमेंट्री करते हैं, मीम्स और ऐसे वीडियोज बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह YouTube और Instagram पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं, जहां वह अक्सर रोजमर्रा की स्थितियों पर राय देते हैं, कटाक्ष करते हैं। बीते दिनों वह अपने विवाद‍ित बयानों के कारण भी खूब चर्चा में रहे हैं।

पहले भी विवादों में रहे हैं नकुल धुल

यह दिलचस्‍प है कि ‘बिग बॉस 20’ में नकुल धुल के आने से पहले ही, सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना होने लगी थी। इसकी वजह नकुल के विवादित बयान हैं। शो में एंट्री की खबर आते ही, नकुल के दो पुराने वीडियोज फिर से वायरल हो गए। इसमें उन्‍होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहूदगी भरी बातें कही थीं।

नकुल धुल ने महिला सुरक्षा पर कही थी बेहूदा बात

वायरल हुए एक वीडियो में, नकुल रात के करीब 11 बजे किसी महिला का पीछा करने की बात करते हैं और कहते हैं कि इस अनुभव से पुरुषों को यह समझने में मदद मिलेगी कि डर कैसा होता है। वह वीडियो में कहते हैं, ‘रात 11 बजे किसी लड़की के पीछे भागकर देखो। वह डर के मारे कांप उठेगी। उसे छेड़ो मत, बस उससे आगे निकलो। तुम्हें पता चल जाएगा कि डर क्या होता है।’

महिलाओं को बताया ‘नीचा जेंडर’, सोशल मीडिया पर लोग बिफरे

दूसरे वीडियो में, नकुल महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ (lower gender) कहते हैं। वह महिलाओं की तुलना पुरुषों से करते हैं और पुरुषों को ‘ऊंचा जेंडर’ (upper gender) बताते हैं। उनके इन पुराने सोशल मीडिया कंटेंट पर तब खूब विवाद हुआ था। जबकि ‘बिग बॉस 20’ में उनके आने की खबर लगते ही यूजर्स ने इसकी नई सिरे से आलोचना की। मेकर्स पर भी सवाल उठाए कि ऐसे लोगों को शो में लेकर नहीं आना चाहिए।

Spread the love