प्रतीक पाठक नर्मदापुरम –
विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
समिति की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित विशाल मैदान पर दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी :
शाम 5.00 बजे – गांधी चौक स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की भव्य झांकी चल समारोह प्रारंभ होगा, जो पूजा-अर्चना के बाद दशहरा मैदान पहुंचेगा।
शाम 6.30 बजे – मां यशोदा के सांवरे जागरण ग्रुप द्वारा भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
शाम 7.00 बजे – पूज्य संतों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन एवं रंगारंग इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी का शुभारंभ।
शाम 7.30 बजे – धर्मसभा को पूज्य संत एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
रात 8.00 बजे – नगर के गणमान्य अतिथियों एवं संतों की उपस्थिति में भगवान श्रीराम के बाणों से 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने बताया कि समिति पिछले 29 वर्षों से लगातार नगर में भव्य दशहरा पर्व का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी नगरवासी पूरे उत्साह के साथ पर्व को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी में हैं।
दशहरा उत्सव समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्व को सफल बनाएं।