मध्य प्रदेश में 32 लाख करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, टेक्सटाइल से लेकर ऑटोमोबाइल तक खुलेंगे रास्ते

भोपाल। प्रदेश को 2024 से जनवरी 2026 तक 32.66 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 22,88,528 व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। टेक्सटाइल, खाद, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, प्लास्टिक इंजीनियरिंग तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावित हैं।

4,91,488 करोड़ रुपये के निवेश से 724 उद्योग प्रारंभ हो गए हैं या फिर प्रक्रियागत हैं। यह जानकारी जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा

उन्होंने बताया कि निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10, अन्य प्रदेशों में 11 और विदेश में तीन आयोजन किए गए। दावोस में निवेश को लेकर समझौतों पर हस्ताक्षर नहीं किए जाते हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक 2026 में मध्य प्रदेश की भागीदारी के दौरान निवेशकों से मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा की गई है।

प्राथमिकताएं निर्धारित हों

विधानसभा में जिला खनिज निधि से होने वाले कामों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का विषय उठा। घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि हमने जो काम दिए थे, वे योजना में शामिल ही नहीं किए गए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि जिला खनिज निधि का सीधा नियंत्रण हमारे पास नहीं होता है। कलेक्टर समिति के अध्यक्ष होते हैं और विधायक, सांसद तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष सदस्य होते हैं। कलेक्टर को निर्देशित करेंगे कि बैठक कर लें, उसमें जो प्राथमिकताएं निर्धारित हों।

Spread the love