छत्‍तीसगढ़ से आज होगी मानसून की विदाई, अब बदलेगा मौसम, जानिए कब आएगी ठंड

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है और अब इसके समाप्त होने की तैयारी है। प्रदेश में आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी, जिससे बारिश की संभावनाएं कम हो जाएंगी। अब ठंड के आगमन की प्रतीक्षा है।


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है, जो बुधवार से शुरू हो सकती है।


इसी दौरान, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं, जिससे उत्तर-पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।


छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश में मेघ गर्जन और आंशिक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना जताई गई है।


बीते दिन प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें रायपुर का सर्वाधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं बनी रहेंगी। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की उम्मीद है।


बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी


वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय प्रणालियों का प्रभाव दक्षिण मध्य प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र अब महाराष्ट्र के तट से दूर जा रहा है, जिससे वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी।

हालांकि, अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी सक्रिय है, जिसके अगले दो दिनों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। 


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2024
कोरबा । कलेक्टर  अजीत वसंत के दिशा-निर्देशन में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि…
 16 October 2024
बीजापुर ।  सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्या सुनी और सम्बंधित विभागों को…
 16 October 2024
गरियाबंद । कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने एवं उन्हें आत्म निर्भर बनाने विभिन्न विभागीय गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।…
 16 October 2024
रायपुर ।   संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर रायपुर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचनमाला जारी है। मंगलवार को महामंगलकारी शाश्वत ओली जी की आराधना का सातवां दिन रहा। सम्यक ज्ञान…
 16 October 2024
रायपुर ।   छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को राज्य स्तरीय कंसलटेशन कार्यशाला का आयोजन राजधानी रायपुर के स्थानीय होटल में किया जा रहा है। इस…
 15 October 2024
जगदलपुर । मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास…
 15 October 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रमुख मांग को स्वीकारते हुए राज्य सरकार ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू कर दिया है। इस फैसले के…
 15 October 2024
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी  के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि…
 15 October 2024
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण प्राधिकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में अनाधिकृत तरीके से निर्माण किए गए 256 प्रकरणों…
Advt.