बीसीसीआई की अवॉर्ड लिस्ट का ऐलान, द्रविड़, मिताली, गिल के अलावा इन खिलाड़ियों का होगा सम्मान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने जा रहा है। इस साल का सबसे बड़ा सम्मान कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड कप चैंपियन रोजर बिन्नी और पूर्व महान बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ को प्रदान किया जाएगा।

मिताली राज को मिलेगा अवॉर्ड

वहीं, महिला क्रिकेट में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। 2024-25 के सेशन प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर (पॉली उमरीगर अवार्ड) चुना गया है जबकि स्मृति मंधाना अपने करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्राप्त करेंगी।

Spread the love