कॉमेडियन भारती सिंह ने 19 दिसंबर को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था। अब वह 24 दिसंबर को अस्पताल ब्रीच कैंडी से डिस्चार्ज हो गई हैं। उसका वीडियो सामने आया है, जहां वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही पपाराजी को बेटे काजू की अपडेट भी दे रही हैं। पांच दिन बाद ही वह घर लौट रही हैं और स्वस्थ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान वह बच्चे को लिए नहीं दिखाई दीं।
भारती सिंह हाथ जोड़े हुए पैप्स का धन्यवाद करती दिखाई दीं। सबने पूछा कि काजू कैसा है तो हर्ष ने कहा कि बहुत बढ़िया। भारती ने चुटकी ली, ‘काजू पक चुका है।’ इसके बाद फिर हाथ जोड़कर कहती हैं, ‘थैंक यू सभी को। इतने प्यारी दुआओं के लिए। काजू बहुत अच्छे से हो गया है। अब हम उसको घर लेकर जा रहे हैं।’
भारती-हर्ष जल्द दिखाएंगे बेटे काजू का चेहरा
हर्ष ने कहा, ‘बहुत जल्दी दिखाएंगे आपको।’ जब गोले के बारे में पूछा गया तो कॉमेडियन ने कहा कि अभी वह थोड़ा ऐसे ही हो रखा है। इसके बाद वह वहां से चले जाते हैं। इस वीडियो के देखकर लोगों ने उनकी तारीफ की। कहा कि भारती कोई दिखावा नहीं करती हैं। कोई नखरे नहीं करती हैं। जमीन से जुड़ी इंसान हैं। बता दें कि उनके घर जाने से ऐसा लग रहा है कि वह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू कर सकती हैं क्योंकि बीते व्लॉग में बताया था कि वह दो एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाएंगी, जिसकी शूटिंग अर्जुन बिजलानी के साथ की गई है।
भारती सिंह ने दिखाई थी बेटे की झलक
बता दें कि भारती सिंह 19 दिसंबर को अस्पताल गई थीं। उनका रात में वॉटर बैग फट गया था। जिसके बाद वह डर गई थीं। लेकिन सब सही से हो गया। लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने बेटे काजू की झलक दिखाई है। हालांकि चेहरा नहीं दिखाया है। कहा है कि वह अभी परिवार के कारण नहीं दिखाएंगी लेकिन जल्द ही सबसे मिलवाएंगी। इसमें उन्होंने बेटे गोले का रिएक्शन भी बताया कि जब दूसरे बच्चे को गोद में लिया तो पहले वाले का मुंह छोटा-सा हो गया था। जिसके बाद फौरन उन्होंने उसे रख दिया था। हालांकि गोला अभी छोटे भाई को देखकर खुश है।