गोवा फ्लाइट्स बंद होने से घटा भोपाल का हवाई ग्राफ, लगातार चौथे महीने यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से कम

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार चौथे माह डेढ़ लाख से कम रही है। नवंबर 2025 में एयरपोर्ट क्लब डेढ़ लाख में शामिल हो गया था लेकिन इसके बाद यह आंकड़ा डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सका है। फरवरी के मुकाबले मार्च माह में यात्रियों की संख्या कम दर्ज की गई है।

मार्च माह में मौसम अच्छा होने के कारण उड़ानें निरस्त नहीं हुईं, लेकिन अंतिम सप्ताह में गोवा उड़ान बंद कर दी गई। एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान कुछ समय बंद रही। इसका असर यात्री संख्या पर नजर आ रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि हमारा लक्ष्य यात्रियों की मासिक संख्या दो लाख तक पहुंचाना है। समर सीजन में यह संख्या आसानी से हो सकती है।

चार्टेड विमानों की आवाजाही भी एयरपोर्ट पर

24 घंटे उड़ान संचालन सुविधा शुरू होने के बाद चार्टेड विमानों की आवाजाही भी होने लगी है। नॉन शेड्यूल डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल उड़ानों की आवाजाही भी हो रही है। इन यात्रियों की संख्या नियमित यात्रियों से अलग है।

माह वर्ष यात्री संख्या विमानों के फेरे

नवंबर 2025 156, 174 1358

दिसंबर 2025 1,48,676 1033

जनवरी 2026 1,49,777 1044

फरवरी 2026 1,45494 970

मार्च 2026 1,43621 1010

Spread the love