भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर 31 करोड़ से बनेगा फ्लाइओवर:11 मील खजूरी जंक्शन पर सिक्सलेन होगा ब्रिज

भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे स्थित 11 मील खजूरी जंक्शन पर सिक्सलेन फ्लाइओवर बनेगा। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने फ्लाइओवर के लिए भूमिपूजन किया। उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान यह फ्लाइओवर ट्रैफिक और क्राइड मेनेजमेंट में काफी मददगार साबित होगा।

31 करोड़ रुपए से फ्लाइओवर बनेगी, जिसकी कुल लंबाई 850 मीटर रहेगी। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) इसे बनाएगा। भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे भी एमपीआरडीसी ने ही बनाया था।

बायपास जंक्शन पर जाम से मिलेगी राहत विधायक शर्मा ने बताया कि इस फ्लाइओवर के निर्माण से इंदौर-भोपाल हाईवे और भोपाल बायपास जंक्शन पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, आने वाले सिंहस्थ में बढ़ने वाले ट्रैफिक के दवाब को भी यह सिक्सलेन फ्लाइओवर कंट्रोल करेगा।

विस अध्यक्ष बोले-ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य भूमिपूजन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुजूर विधानसभा में विकास के बलबूते पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर की तरह विकास हो रहे हैं। बता दें कि हुजूर विधानसभा में पिछले 5 दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है। इनमें कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज चौराहा तक फोरलेन निर्माण, सूखी सेवनिया में सिक्सलेन फ्लाइओवर भी शामिल हैं।

उज्जैन सिंहस्थ से पहले बनेगा उज्जैन में साल 2028 में सिंहस्थ है। इससे पहले फ्लाइओवर को बनाने का टारगेट है। ताकि, लाखों राहगीरों को दिक्कतें न हो। एमपीआरडीसी को 18 महीने के अंदर फ्लाइओवर बनाना है। सर्विस रोड एवं फ्लाइओवर के ऊपर लाइट भी लगाई जाएगी।

Spread the love