‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई है। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, पर एक्ट्रेस ने इनसे इनकार किया था। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें अविका को कैमरे के सामने की उल्टियां करते देख दावा किया जाने लगा है कि वह वाकई प्रेगनेंट हैं।
अविका गौर को होने लगीं उल्टियां, वीडियो हो रहा वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में अविका गौर पति मिलिंद के साथ पपाराजी को पोज दे रही हैं। वो शायद किसी इवेंट में शामिल हुए थे और वहां से बाहर निकलने के बाद पपाराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अचानक ही अविका के चेहरे के एक्सप्रेशन बदलने लगे।
मुस्कुराने की कोशिश तो कभी पेट पर हाथ
अविका कभी मुस्कुराने की कोशिश करती दिखीं तो कभी पेट पर हाथ रख रही थीं। और जब कंट्रोल नहीं हुआ, तो अविका साइड में जाती हैं और पिलर के पास उल्टियां करने लगती हैं। यह देख मिलिंद तुरंत उनकी मदद को मुड़े। वह अविका से पूछने लगे और पपाराजी से रिकॉर्ड न करने की रिक्वेस्ट की।
ऐसे शुरू हुईं अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें, किया था खंडन
अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें तब आनी शुरू हुई थीं, जब उन्होंने और मिलिंद ने एक वीडियो शेयर कर साल 2026 में नई शुरुआत और लाइफ में आने वाले बड़े बदलाव के बारे में बात की थी। हालांकि, बाद में अविका ने प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया था और उन्हें झूठा बताया था। अविका ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से कहा था कि वह किसी और न्यूज के बारे में बात कर रही थीं, पर अब जिस तरह से अविका की पैप्स के सामने तबीयत बिगड़ी, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्रेगनेंट हैं। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कपल ने अपनी तरफ से अभी इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है।
5 महीने पहले हुई थी अविका गौर-मिलिंद की शादी
मालूम हो कि अविका गौर और मिलिंद चंदवानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 30 सितंबर 2025 में शादी की थी। उन्होंने यह शादी टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर की थी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। उनकी शादी को टीवी पर टेलिकास्ट भी किया गया था। शादी से पहले अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया था। अविका के पति उनसे उम्र में 6 साल बड़े हैं।
अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी कौन और क्या करते हैं?
मिलिंद चंदवानी की बात करें, तो वह एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। साथ ही टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह ‘कैंप डायरीज’ नाम के एनजीओ के फाउंडर हैं। सोशल वर्क के फील्ड में आने से पहले मिलिंद एक सॉफ्टफेयर इंजीनियर थे, और इंफोसिस में काम कर रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने जॉब छोड़ दी और सोशल एक्टिविस्ट बन गए।