न्यूयॉर्क: जोहरान ममदानी डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों के विरोध के बावजूद न्यूयॉर्क शहर के मेयर बन गये हैं। चूंकी उनकी जोहरान ममदानी के ताल्लुकात भारत से रहे हैं, उनका मूल भारत से जुड़े हैं, इसलिए उनकी चर्चा भारत में काफी हो रही है। उनकी राजनीतिक से लेकर निजी जिंदगी तक के बारे में लोगों को जानने की काफी दिलचस्पी है। उनकी पत्नी रामा दुवाजी के बारे में भी भारत से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों में काफी उत्सुकता है और लोग इंटरनेट खंगाल रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि गूगल पर लोग रामा दुवाजी का मजहब और उसके भी बढ़कर वो शिया हैं सुन्नी, ये तलाश रहे हैं।
हम आपको रामा दुवाजी और जोहरान ममदानी की निजी जिंदगी की वो कहानी बताएंगे तो इंटरनेट पर कम मौजूद हैं। जोहरन ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क के ग्रेसी मैंशन को कई सालों के बाद फर्स्ट लेडी मिली है और वो हैं 28 साल की रामा दु्वाजी। रामा दुवाजी जेन ज़ी जेनरेशन की हैं और वो एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार और इलस्ट्रेटर हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने पति जोहरान की राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि जनरेशन जी की उस नई सोच का भी प्रतिनिधित्व किया है जो कला, पहचान और राजनीतिक सक्रियता को एक साथ जोड़ती है।
जोहरान ममदानी का इलेक्शन कैम्पेन न्यूयॉर्क शहर के साथ साथ दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में चर्चा का विषय रहा है। ममदानी के चुनावी अभियान की विजुअल पहचान, जैसे पीले, नारंगी और नीले रंगों का बोल्ड मिश्रण और इसके साथ लोगो की मिनिमल, एक प्रभावशाली डिजाइन बनती है और इसने लोगों पर काफी प्रभाव डाला है और ये उनकी पत्नी दु्वाजी की ही कल्पना का नतीजा थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबित, दुवाजी ने ममदानी के चुनावी कैम्पेन को आकर्षक, प्रभावशाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कैसे उससे जोड़ा जाए, उसका कंसेप्ट तैयार किया, उसे आकार दिया।