कुनिका सदानंद का तान्या मित्तल के साथ ‘बिग बॉस सीजन 19’ में खास बॉन्ड था। लेकिन आखिरी कुछ हफ्तों में इनमें दरार आ गई थी। शो को खत्म होने के बाद तान्या ने सभी घरवालों से अपना रिश्ता तोड़ लिया था और आरोप लगाया था कि सभी ने उन्हें टारगेट किया। उनका मजाक बनाया। हालांकि कुनिका ने उनके साथ रिश्ता बनाए रखने की पूरी कोशिश की। मगर ऐसा हुआ नहीं। अब एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर को-कंटेस्टेंट के फैंस को लताड़ा है।
दरअसल, कुनिका सदानंद ने 9 फरवरी की रात 10:26 बजे एक ट्वीट को रीट्वीट किया था, जो अब हट गया है। उसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘संस्कारी तान्या को देखकर अच्छा लगा। तान्या मित्तल अपनी ट्रोल आर्मी में इन संस्कारी लोगों को देखकर खुश है जय श्री राम।’ इस पर एक यूजर ने रिप्लाई किया, ‘आपने फिर एंटी तान्या टीट्स को रीट्वीट क्यों किया? विक्टिम कार्ड मत प्ले करिए। आप वकील हैं। आपको पता है कि आप क्या कर रही हैं। हम तान्या के फैंस आपकी इज्जत करते हैं लेकिन आप हमेशा उसके खिलाफ जाती हैं और दोगला और गटर को सपोर्ट करती हैं। वो भी ठीक है लेकिन एंटी तान्या की चीजों को रीट्वीट करने की हिम्मत मत करिए।’
तान्या मित्तल के फैंस को कुनिका सदानंद ने फटकारा
इसी पर कुनिका बिफर गईं। उन्होंने क्लास लगा दी। लिखा, ‘मेरे से से गुस्ताखी नहीं करना। मुझे छटपुंजियों से डर नहीं लगता। शेरनी हूं मैं समझे। गीदड़ की झुंड। तुम्हारी तान्या ने मेरे खिलाफ काफी कुछ इंटरव्यूज में बोला लेकिन मैंने कभी अपने इंटरव्यूज में उसके खिलाफ कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा। और अगर वो वाकई संस्कारी है, डरी हुई है, बेबस है तो वो बिग बॉस क्यों गई। मामा की बारात में आई थी क्या? बिग बॉस 19 से पहले उसे कोई नहीं जानता कि वह एग्जिस्ट भी करती है। फेम मिल गया और अब शो के बारे में भला-बुरा बोल रही है। कि कैसे उसे टॉर्चर किया गया। उसने कई सारे माइंड गेम्स खेले। पीठ पीछे बातें की। खासकर फरहाना, जीशान, नीलम और अमल के साथ मेरे बारे में। मैंने तो उसके बारे में कभी कुछ नहीं कहा। यहां तक कि लोगों ने मुझे शो से फुटेज तक भेजी। लेकिन वो सब गेम का हिस्सा था और तान्या मित्तल जानती थी कि उसे क्या मिल रहा है ऐसा करके।’
कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल को कहा- गुंडी
इसके अलावा, दूसरे यूजर ने जब लिखा, ‘अब समझ आया। तान्या मित्तल की बाकू ट्रिप की वजह से ये सब हो रहा है। प्लीज कुनिका मैम आप अपनी सेहत का ध्यान रखिए और खुश रहिए।’ इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मेरी सेहत के बारे में चिंता मत करो। अपनी मैडम तान्या मित्तल का ख्याल रखो, क्योंकि बिग बॉस के घर में वह डर गई थीं कि कोई उन्हें मार डालेगा। और वसे भी तान्या मित्तल को मेरे जितना घूमने में कई साल लगेंगे। मैं बस दिखावा नहीं करती।’ एक यूजर ने लिखा, ‘तान्या के खिलाफ के पोस्ट को क्यों रीट्वीट किया था एहसान फरामोश। बि$।’ इस पर एक्ट्रेस ने पलटवार किया, ‘चुप कर गटर छाप। मेरी मर्जी मैं अब और एक्सपोज करूंगी तेरे आइडल को। गुंडी।’