दुबई: यूएई के दुबई में रहने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के निधन हो गया है। वे महज 32 साल के थे। डिजिटल दुनिया के स्टार अनुनय की मौत की खबर जब उनके लाखों चाहने वालों को जब सोशल मीडिया के माध्यम से मिली तो वे हैरान रह गए। अनुनय के परिवार ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है। अनुनय सूद के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। वह 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन साल के लिए फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल थे।
अनुनय सूद की फोर्ब्स प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं का विवरण देकर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में दुबई में अपनी डिजिटल परफॉर्मेंस और मार्केटिंग एजेंसी स्थापित की। अनुनय ने अब तक 46 देशों का दौरा किया था और दुनिया के सभी 195 देशों और क्षेत्रों की यात्रा करने का लक्ष्य रखा हुआ था।
अनुनय सूद की संपत्ति
मौत के कारणों का नहीं चला पता
इस बीच अनुनय सूद की मौत के बारे में जानकारी देते हुए उनके परिवार ने प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा है। अभी तक सूद की मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आखिरी समय में वह अमेरिका के लास वेगास में थे। लास वेगास के अधिकारियों ने भी अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है। अनुनय के निधन से टूरिज्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक सदमे में हैं।