मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 13 और जिला महासचिव किए नियुक्त, 12 नगर अध्यक्षों के नाम हुए घोषित

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला स्तर और नगर स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पार्टी संगठन से सोमवार देर रात 13 और नए जिला संगठन महासचिवों की नियुक्ति कर दी। इसके साथ ही पॉर्टी आलाकमान ने 12 नए नगर अध्यक्षों की भी नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने सोमवार रात जिन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, इसमें मुरैना शहर का संगठन महासचिव कुलदीप यादव, मुरैना ग्रामीण लोकेंद्र यादव, भिंड शहर मुकेश गर्ग, भिंड ग्रामीण महेश जाटव, ग्वालियर शहर इब्राहिम पठान, ग्वालियर ग्रामीण जितेंद्र सिंह गुर्जर, अशोकनगर सचिन शर्मा, शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, रीवा शहर सज्जन पटेल, रीवा ग्रामीण रवि तिवारी, सीधी ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, बैतूल बृजभूषण पांडे और खंडवा ग्रामीण का महासचिव धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का नाम शामिल है।

12 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति

इसी प्रकार मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों के बाद 12 नगर कांग्रेस अध्यक्ष भी सोमवार दिए रात नियुक्त कर दिए। इनमें मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, सीधी हल्के सोनी, चुरहट सुखनंदन सोनी, रामपुर नैकिन वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मझौली सुशील पांडे, बरगवा अभिलाष सिंह चंदेल, सरई डा. भैया लाल शर्मा, हटा दीपेश पटेरिया, पथरिया रत्नेश सोनी, पटेरा नितिन ताम्रकार, तेंदूखेड़ा ऋषभ सिंघाई और हिंडोरिया नगर अध्यक्ष अमर सिंह लोधी बनाए गए हैं।

Spread the love