नेटफ्लिक्स ने दिखाया 7 मिनट में 8 ‘देसी डैड्स’ की मजेदार झलक, लोगों ने कहा- हमारे फेवरेट बॉबी देओल

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 7:09 मिनट का एक वीडियो ‘देसी डैड्स बीइंग वाइल्ड फॉर 7 मिनट स्ट्रेट’ रिलीज किया, जिसमें बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में पिता की भूमिका निभाने वाले अलग-अलग एक्टर्स हैं। इस वीडियो में अलग-अलग क्लिप को अटैच किया गया है।

नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल नेटफ्लिक्स इंडिया पर जारी किया और डिस्क्रिप्शन में लिखा, ‘अगर तुम बुरे हो तो मैं तुम्हारा पिता हूं… अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, परेश रावल, मनोज पाहवा और कई अन्य सितारों के सबसे मजेदार देसी पिता वाले पलों को देखिए। एक मजेदार कंपाइलेशन जो दिखाता है कि ये पिता घर और कॉमेडी जगत पर राज कर सकते हैं।’

बॉलीवुड’ के अलग-अलग पिता के किरदार

नेटफ्लिक्स ने ‘दंगल’, ‘मिली’, ‘सुखी’, ‘गुडबाय’, ‘लापता लेडीज’, ‘शहजादा’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के पिता के अलग-अलग किरदारों के क्लिप कंपाइल करके वीडियो शेयर किया, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

सबसे पहले आमिर खान की सुपरहिट मूवी ‘दंगल’ के सीन से शुरुआत

इस एक ही वीडियो में लोगों को पिता और बच्चे के अलग-अलग बॉन्ड और स्वभाव को देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की ओर से जारी इस वीडियो की शुरुआत सबसे पहले आमिर खान की सुपरहिट मूवी ‘दंगल’ के सीन से होती है, जिसमें अनुशासन में रहने वाले पिता के रोल को दिखाया गया है।

बॉबी बने हैं एक ओवर-प्रोटेक्टिव पिता

इसके बाद मूवी ‘गुडबाय’ का क्लिप शुरू होता है, जहां महानायक अमिताभ बच्चन के किरदार को गुस्साए पिता के रूप में दिखाया गया। आगे तीसरी मूवी ‘शहजादा’ में परेश रावल के कंजूस पिता के किरदार को दिखाया गया। फिर, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक ओवर-प्रोटेक्टिव पिता के किरदार को दिखाया गया।

मनोज पाहवा एक नर्म दिल पिता

चौथी मूवी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में बोनी कपूर के रोल को एक सही पिता के तौर पर दिखाया गया। पांचवी फिल्म ‘मिली’ में मनोज पाहवा के किरदार को अति भावुक और नर्म दिल पिता की तरह दिखाया गया।

‘सुखी’ वाला पापा बच्चे से अनजान और बेखबर

छठी मूवी ‘सुखी’ में एक ऐसे पिता के किरदार को दिखाया गया, जो अपने बच्चे से अनजान और बेखबर रहते हैं कि क्या उसे किस चीज की जरूरत है या वो क्या सोच रही और करना चाहती है। फिर, ‘लापता लेडीज’ में एक समझदार पिता के रोल को दर्शाया गया, जो अपने बेटे को सही समय पर सही सलाह देने के साथ हर परिस्थिति में उसका साथ देते हैं।

लोगों ने बताया- कौन उनका पसंदीदा ‘पापा’

इस वीडियो पर जहां कुछ ने फोगाट फैमिली और आमिर खान के रोल की तारीफ की है। वहीं कुछ ने कहा है- अमिताभ की तरह तो हमारे पापा भी करते हैं। वहीं कुछ ने बॉबी देओल को सबसे प्रोटेक्टेड पिता कहा। वहीं कुछ लोगों को परेशा रावल का किरदार सबसे पसंद आ रहा है।

Spread the love