जम्मू : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें जो हुआ उससे नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। खासकर विरोधियों ने उनके ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक वीडियो ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार की आलोचना की है। वहीं अब महबूबा मुफ्ती ने भी नीतीश कुमार पर हमला किया है।
वीडियो में क्या
सोशल मीडया में सामने आया वीडियो एक कार्यक्रम का है। यह नियुक्त पत्र वितरण का कार्यक्रम था। इस आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे और उनके द्वारा युवक और युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसी बीच एक लड़की मंच पर आई। उसने नकाब पहना था। नीतीश कुमार ने उसके हाथ में नियुक्ति पत्र दिया। वहीं एक हाथ से उन्होंने नियुक्ति पत्र पकड़ा और दूसरे हाथ से लड़के चेहरे पर पहना हुआ हिजाब हटाने लगे।
क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नीतीश नीतीश को व्यक्तिगत रूप से जानने और उनका सम्मान करने के कारण, एक युवती का नक़ाब खींचते हुए देखकर मुझे गहरा सदमा लगा। क्या इसे बुढ़ापे का असर माना जाए या मुसलमानों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की सामान्य स्थिति का? यह तथ्य और भी परेशान करने वाला है कि उनके आसपास मौजूद लोग इस भयावह घटना को एक मनोरंजन की तरह देखते रहे। नीतीश साहब, शायद अब आपके पद छोड़ने का समय आ गया है?’
कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
इस वीडियो से राजद नेता मृत्यंजय तिवारी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। मृत्यंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। अब वह बिहार को संभालने की स्थिति में नहीं हैं। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।" इस वीडियो पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी नीतीश कुमार की आलोचना की है। इस वीडियो पर कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार की आलोचना की है। कांग्रेस ने टिप्पणी की है कि जब एक महिला डॉक्टर अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो मुख्यमंत्री ने उसका हिजाब खींच लिया। जब राज्य के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार करेंगे तो महिला सुरक्षा को लेकर क्या संदेश जाएगा? कांग्रेस ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है।