ड्रामा क्वीन राखी सावंत भारत लौट आई हैं और आते ही उन्होंने सारी लाइमलाइट बटोर ली। वह सना खान के पॉडकास्ट ‘रौनक-ए-रमजान’ का हिस्सा बनीं। वहां उन्होंने जो बातें कीं, उसका एपिसोड को रमजान के महीने के आसपास यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा। मगर उसके पहले राखी, सना खान और मुफ्ती अनस सैयद ने पपाराजी के सामने कुछ गुफ्तगू की। जहां एक्ट्रेस ने बताया कि वह पांच वक्त की नमाज पढ़ती हैं और जकात के नाम पर लोगों को उमराह भेजती हैं।
ने पिछले साल से यूट्यूब चैनल पर ‘रौनक-ए-रमजान’ शुरू किया था। इस पर वह फेमस सेलेब्स को बतौर गेस्ट बुलाती हैं और उनसे रमजान के बारे में बातें करती हैं। इस बार पहले गेस्ट बसीर अली थे और अब राखी सावंत को उनके शो पर देखा गया है। इस दौरान जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘अगर एक महीना रोजा आप रखते हो तो अंदर की जो सारी बीमारियां हैं, वो भी निकल जाती हैं।’
राखी सावंत रमजान में सना खान को करती हैं मैसेज
वहीं, सना बोलती हैं, ‘बिलकुल, और बहन राखी भी हमें, बहन फातिमा उन्होंने मुझे करेक्ट किया अभी, बहन फातिमा ने भी मुझे, मुझे याद है कि जब रमजान होते थे तो तब इनका मैसेज आता था, वॉइस नोट आता था कि अभी क्या पढ़ना है। अभी मैं क्या चीज पढ़ूं, मैं ये चीज अभी कर सकती हूं क्या? तो ये सजेशन्स लेने के लिए भी यू नो, जो इंसान सीखता है, वो कॉल करता है, सजेशन्स लेता है। वो फिर से सीखेगी आज।’
राखी सावंत जकात करती हैं
राखी ने इस दौरान बताया कि वह नमाज पढ़कर ही आई हैं, ‘मैं अभी नमाज पढ़कर ही आई हूं। उधर एक इंटरव्यू किया। नमाज पढ़ा और फिर आई।’ बताया कि वह 8 बार उमराह कर चुकी हैं, ‘अभी मैंने 21 लोगों को उमराह भेजा था। दुबई में रहती हूं तो आधे पाकिस्तानी और आधे इंडियन, जितने लोवर क्लास हैं, वो नहीं अफोर्ड कर सकते, उनको भेजा। अभी 10 लोगों को.. अगले हफ्ते मंडे-ट्यूजडे को जा रहे हैं। मैं जकात में सबको उमराह ही भेजती हूं।’
मुफ्ती अनस को रात 2 बजे मैसेज करती हैं राखी
मुफ्ती अनस ने बताया कि राखी रात के 2 बजे भी मैसेज कर देती हैं और उन्हें कुछ भी पूछना होता है तो उसका जवाब देना पड़ता है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस्लामिक चीजों को जिस तरह से लिखी हैं, वैसे ही फॉलो करना चाहती हैं। अपने मन से कुछ नहीं करना चाहतीं। सना बोलीं कि इनकी रूटीन के बारे में शो में पता चलेगा कि ये क्या-क्या फॉलो करती हैं।
राखी सावंत कैसे बनीं फातिमा?
बता दें कि राखी सावंत जन्म से ईसाई हैं। लेकिन आदिल खान दुर्रानी से उन्होंने निकाह किया था और धर्म परिवर्तन किया था। नाम फातिमा रख लिया था। हालांकि जब शादी की बात दुनिया के सामने आई तो दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। एक्ट्रेस के गलत आरापों के कारण आदिल को जेल की सजा भी हुई। मगर जब वह बाहर आए और सबूत दिखाए तो राखी को कोर्ट ने पेश होने के लिए समन भेजा। लेकिन वह दुबई चली गईं। कुछ साल बाद आदिल ने केस वापस ले लिया और सोमी अली शादी कर ली। इधर, राखी अब टिकटॉक पर वीडियोज करके और ब्रांड एंडोर्समेंट करके अपना खर्चा चला रही हैं।