शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, इंडिगो और ICICI Bank में गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 250 अंक से अधिक फिसल गया। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इससे पहले पिछले सत्र में सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 285 अंक उछला था। उससे पहले शेयर बाजार लगातार चार सत्र में गिरा था।

दोपहर बाद 2.48 बजे सेंसेक्स 1014 अंक की गिरावट के साथ 79,001 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 238.50 अंक यानी 0.96% की गिरावट के साथ 24,527.40 अंक पर था। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति, एलएंडटी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और भारती एयरटेल में भी गिरावट आई। दूसरी ओर बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस और इटरनल के शेयरों में तेजी आई है।

ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन

ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन बेंचमार्क से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप में शुरुआती कारोबार में 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.46 फीसदी गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में 1.57 फीसदी तेजी आई है। इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों में तेजी के कारण ऐसा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में गिरावट के कारण निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

Spread the love