फिल्मों में काम करने वाले तमाम सितारे कुछ न कुछ नया बिजनेस में भी हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम है तमन्ना भाटिया का। तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो भीड़ के बीच आर्यन खान के साथ गहराई से कुछ डिस्कस करती दिख रही हैं। बता दें कि तमन्ना भाटिया अब एक्टर होने के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। तमन्ना ने लग्जरी जूलरी के कारोबार में कदम बढ़ाया है और अपना स्टोर लॉन्च किया है। इसी मौके पर वहां तमाम सिलेब्रिटीज़ के बीच आर्यन खान भी नजर आए।
तमन्ना ने हाल ही मुंबई के जुहू में अपने फाइन जूलरी बुटीक, तमन्ना स्टोर को लॉन्च किया। इस भव्य लॉन्चिंग पर फिल्मों की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और अपना सपोर्ट जताया।
आर्यन खान को कुछ समझाती दिख रहीं तमन्ना
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड‘ में आइटम नंबर कर चुकीं तमन्ना भाटिया के स्टोर लॉन्च पर आर्यन खान भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे एक वीडियो में तमन्ना अपने सभी गेस्ट और भीड़ के बीच आर्यन खान से कुछ गहरी गपशप करती दिख रही हैं। तमन्ना उन्हें हाथों से इशारे करते हुए कुछ चीजों के बारे में समझा रही हैं।
‘कितना क्यूटली तमन्ना ने आर्यन का हाथ थामा’
इसके बाद तमन्ना आर्यन को हाथ पकड़कर दूसरी ओर ले जाती दिख रही हैं। तमन्ना को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो आर्यन को स्पेशल ट्रीट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, ‘अब बस एक ही तम्मना है कि तम्मना की हर तमन्ना पूरी हो।’ एक ने कहा- अब तमन्ना का करियर बन जाएगा। एक और फैन ने कहा- कितना क्यूटली तमन्ना ने आर्यन का हाथ थामा है।
समंथा रुथ प्रभु, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिया चक्रवर्ती
इस लॉन्चिंग के मौके पर आर्यन खान के अलावा समंथा रुथ प्रभु, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिया चक्रवर्ती, पूजा हेगड़े, काजल अग्रवाल, फराह खान जैसी सिलेब्रिटीज़ भी नजर आई।
तमन्ना भाटिया का गाना ‘गफूर’ काफी चर्चा में रहा
बता दें कि आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में तमन्ना भाटिया का गाना ‘गफूर’ काफी चर्चा में रहा। आर्यन खान के इस वेब शो में तमन्ना के अलावा लक्ष्य, बॉबी देओल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, सहर बाम्बा, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे कई शआनदार कलाकार नजर आए।
सितारे जो फिल्मों के अलावा बिजनेस से जुड़े हैं
यहां ये भी बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारे फिल्मों के अलावा अलग-अलग फील्ड से जुड़ चुके हैं। साइड बिजनेस के तौर पर ये सितारों करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। शाहरुख खान (रेड चिलीज, आईपीएल), अक्षय कुमार (प्रोडक्शन, फैशन), शिल्पा शेट्टी (रेस्टोरेंट, फिटनेस) के अलावा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ब्रैंड्स के जरिए बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।