भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आगामी आईपीएल सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में हुई आईपीएल 2026 की मिनी-नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। राजस्थान का मूल निवासी होने के नाते बिश्नोई ने इस जुड़ाव को अपनी ‘घर वापसी’ करार दिया है।
रवि बिश्नोई की हुई घर वापसी
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक विशेष साक्षात्कार में बिश्नोई ने बताया कि उनके लिए राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपनी घरेलू टीम के लिए खेलने का मौका मिला। मैंने यहीं से एक नेट बॉलर के रूप में शुरुआत की थी और आज टीम का मुख्य हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा परिवार भी इस फैसले से बहुत खुश है।’