‘ICC घबरा गया’, विश्व कप मैच बायकॉट पर ये क्या बोल गया पाकिस्तानी दिग्गज

नई दिल्ली: एशिया कप में हाथ मिलाने से इनकार क्या किया, पाकिस्तानियों ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं। पहले एशिया कप में तगड़ा ड्रामा किया। फिर मोहसिन नकवी ने भारत को एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं सौंपी और अब टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने से मना कर दिया है।

यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाला है। पाकिस्तान ने कहा है कि वे इस मैच का बॉयकॉट करेंगे। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया। लेकिन, जैसी चीजें चल रही हैं। उन्हें देखते हुए साफ लग रहा है कि उन्होंने यह कदम बांग्लादेश के सपोर्ट में उठाया है। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी घबरा गया है।

राशिद लतीफ ने आईसीसी को लेकर यह क्या कहा?

राशिद लतीफ ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है उन्होंने यह फैसला पिछले हफ्ते ही ले लिया था। टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकर अनाउंसमेंट में देरी की। टी20 वर्ल्ड कप बस एक हफ्ता दूर है। पॉलिटिकल सेनारियो साउथइस्ट एशिया में पूरी तरह से बदल दया है।’उन्होंने आगे कहा,’बांग्लादेश वाला मामला आईसीसी ने अच्छे तरीके से हैंडल नहीं किया। वहां डबल स्टैंडर्ड्स थे। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया। हम सब जानते हैं कि फैसला पीसीबी द्वारा नहीं लिया गया। यह सरकार ने लिया है। देखते हैं कि आगे चीजें कैसे रहती हैं, वक्त ही बताएगा।’

राशिद लतीफ ने आगे कहा,’आमतौर पर, आईसीसी इतनी जल्दी रिएक्ट नहीं करता है। रविवार को ऑफिस बंद रहता है और अगर खासकर स्टेटमेंट जारी करने के लिए ऑफिस खुलवाया गया है तो यह दिखाता है कि आईसीसी घबरा गया है। आईसीसी को नुकसान होगा। आपको समझना होगा कि पीसीबी ने बीसीसीआई या भारत पर अटैक नहीं किया है। उन्होंने आईसीसी को सीधा अटैक किया है। पाकिस्तान आईसीसी से जो पैसा लेता है वो आटे में नमक के बराबर है। पाकिस्तान की आईसीसी में वेल्यू नहीं की जाती, सब जानते हैं।’
Spread the love