विराट कोहली पीछे छूट गए, वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में एक और कारनामा कर दिया

बुलाबायो: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम बांग्लादेश का सामना कर रही है। यह टीम का ग्रुप स्टेज में दूसरा मुकाबला है। भारतीय टीम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में 14 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा कारनामा कर दिया है। वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से रनों से मामले में आगे निकल गए हैं।

यूथ वनडे में वैभव ने विराट को पछाड़ा

विराट कोहली ने 2006 से 2008 के बीच भारत के लिए यूथ वनडे में 28 मुकाबले खेले थे। इसके 24 पारियों में उनके बल्ले से 978 रन निकले थे। विराट का औसत 46.57 का था। उन्होंने एक शतक के अलावा 6 अर्धशतक लगाए थे। 20वें मैच में सूर्यवंशी उनसे आगे निकल गए हैं। इस मुकाबले से पहले उन्होंने 19 पारियों में 975 रन बनाए थे। सूर्यवंशी के नाम 3 शतक और 4 फिफ्टी हैं।

विजय जोल के नाम सबसे ज्यादा रन

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विजय जोल के नाम है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 36 पारियों में 1404 रन बनाए थे। वह 2014 अंडर-19 विश्व कप में भारत के कप्तान भी थे। 1386 रनों के साथ यशस्वी जायसवाल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। तन्मय श्रीवास्तव, उन्मुक्त चंद, शुभमन गिल और सरफराज खान के नाम भी यूथ वनडे में भारत के लिए 1000 से ज्यादा रन हैं। वैभव के भी एक हजार से ज्यादा रन हो गए हैं।

Spread the love