वोडाफोन आइडिया का शेयर उछला, कौन खरीद रहा है इस टेलीकॉम कंपनी में हिस्सेदारी?

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत कई देसी और ग्लोबल निवेशक वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में हैं। कंपनी का शेयर बीएसई पर पिछले सत्र में 9.26 रुपये पर बंद हुआ था और आज 9.34 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 9.74 रुपये तक उछला। इस कंपनी में सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए की जा रही बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। सरकार ने घाटे में चल रही इस कंपनी को इसी साल काफी राहत दी थी जिसके बाद निवेशकों की फिर से इसमें दिलचस्पी जगी है। एक सूत्र ने कहा कि कुछ निवेशकों ने कंपनी में दिलचस्पी दिखाई है और बातचीत चल रही है। कंपनी के मैनेजमेंट का 16 और 17 मार्च को सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में निवेशकों से मिलने का कार्यक्रम है।

Spread the love