बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में देखा गया। वो पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आईं और अपनी जिंदगी के खूब सारे अनसुने किस्से सुनाए। उन्होंने निक जोनस के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर एक खुलासा किया, जिससे कपिल खुद हैरान रह गए। ये बहुत ही प्यार और रोमांटिक किस्सा है।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘हमने इतनी अजीब, अजीब जगहों पर चांद को ढूंढने की कोशिश की है। एक बार वो स्टेडियम पर और शो हो रहा है। चांद मिले ही ना। बादल थे और बारिश आने वाली थी। 60-70 हजार और वो शो किए जा रहे हैं। 10 बज गए, 11 बजे गए, दिख ही नहीं रहा। रोमांटिक चीज बताऊं? वो अपने प्लेन में बादलों के ऊपर लेकर गए और चांद देख कर व्रत तोड़ा।’