नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगा। हालांकि, उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर यह आई है कि उनके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनके पेट में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते वह प्रैक्टिस सेशन का भी हिस्सा नहीं थे। उनकी उपलब्धता पर संकट के बादल है तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर का टीम से जुड़ना राहत की बात है।
रेयान टेन डोएशे ने दिया अपडेट
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान मंगलवार को कहा, वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं और आज अभ्यास करेंगे। अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।’ इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली।