मुंबईः बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प से पूरी तरह सतर्क रहना होगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और जीत की इस लय को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी।पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने के बावजूद, सुपर-8 में चुनौती का स्तर कहीं अधिक ऊंचा रहने वाला है।
यूनिट की तरह खेली है टीम
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का आत्मविश्वास इस प्रारूप में उसकी परंपरागत आक्रामक शैली से उपजा है। पूर्व कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग
में टीम ने सामूहिक प्रदर्शन किया है। कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजी में स्थिरता दी है, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक पारियां और रोमारियो शेफर्ड की ऑलराउंड भूमिका टीम को संतुलन प्रदान कर रही हैं।
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के मैच की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। बल्लेबाज मुंबई के इस मैदान में खुलकर रन बनाते हैं। छोटा ग्राउंड होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है। मिडल ओवर्स में स्पिनर्स भी गेम में आते हैं। कुल मिलाकर मुंबई में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट मिलता है। हालांकि कहीं न कहीं बल्लेबाजों को ज्यादा एज रहती है
मैच के लिए दोनों टीमों को संभावित प्लेइंग XI
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), तशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाडजा, ग्रीम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजरबानी
वेस्टइंडीज: ब्रेडन किंग, शाई होप ( कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पोवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमार जोसेफ।