2 आईसीसी ट्रॉफी जीत लीं फिर भी कहा अभी असली टेस्ट बाकी, सौरव गांगुली की गौतम गंभीर को चेतावनी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर लगातार दूसरा टी20 खिताब अपने नाम किया है, जिससे उनके खाते में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सहित दो आईसीसी ट्रॉफियां हो गई हैं।

2027 वर्ल्ड कप बड़ी चुनौती

हालांकि गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा अभी एक साल दूर है। एक इंटरव्यू में गांगुली ने कहा, ‘व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगी। वहां की परिस्थितियां उन्हें परखेंगी लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह की टीम उनके पास है वह उसे सही दिशा में ले जाएंगे।’

Spread the love