बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन में लकड़ी, कंडा और अन्य सामग्री एकत्र कर विधि-विधान से होलिका की स्थापना की और पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया।
इस आयोजन में वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और समाज में उनके सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया। पूरे आयोजन में भाईचारा, सौहार्द और मर्यादित उत्सव की झलक देखने को मिली।
आयोजकों ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग प्रेम, शांति और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाएं।