जनगणना का पहला दौर-आज से 30 अप्रैल तक कीजिए स्वगणना

भोपाल, एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले गुरुवार से स्व-गणना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना की औपचारिक शुरुआत की। जनगणना आयुक्त के निर्देश पर 30 मई तक चलने वाली मकानों की गणना कार्यक्रम के अंतर्गत स्वगणना का काम 30 अप्रैल तक चलेगा।

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाली स्वगणना में कोई भी व्यक्ति खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने मकान से संबंधित 33 सवालों के जवाब दे सकेंगे। इसके बाद एक मई से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे और जिन लोगों द्वारा ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी जाएगी, उनकी जानकारी लेकर जनगणना साॅफ्टवेयर पर अपलोड करेंगे।

बताया जाता है कि सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल https://se.census.gov.in 15 दिन तक रोज सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर स्व-गणना में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

सही लोकेशन के लिए डिजिटल मैप पर घर मार्क करना होगा, जिसमें लैपटॉप या डेस्कटॉप बेहतर रहेगा, हालांकि मोबाइल से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। स्व-गणना के लिए एरिया पिनकोड जरूरी होगा।

Spread the love