भोपाल में सीवेज के काम पर आपत्ति, कॉलोनी में प्रदर्शन:प्रस्तावित प्रोजेक्ट का विरोध

भोपाल, भोपाल के क्रिस्टल आइडल सिटी फेस-1 में अमृत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीवेज लाइन कार्य को लेकर रहवासियों ने विरोध जताया है। इसे लेकर उन्होंने कॉलोनी के एंट्रेंस गेट के पास धरना दिया। वहीं, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

रहवासियों का कहना था कि प्रस्तावित सीवेज लाइन कार्य से कॉलोनी की सड़कें क्षतिग्रस्त होंगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और भविष्य में कई मूलभूत सुविधाओं पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से योजना पर पुनर्विचार करने और रहवासियों की सहमति के बिना कार्य शुरू नहीं करने की मांग की।

रहवासियों की मांग का समर्थन किया धरना प्रदर्शन में श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने रहवासियों का समर्थन करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं और कॉलोनी के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि रहवासियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नवीन सराठे भी मौजूद थे।

Spread the love