रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दिया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात तकरीबन 11 बजे छातामुड़ा चैक स्थित शिव ट्रेडिंग राईस मिल के गोदाम से धुंआ निकालते देखा गया।
जब इसकी जानकारी वहां के कर्मचारियों को हुई तो मामले की सूचना राईसमिल संचालक के साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
ऐसे में कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवान पहुंच गए। तब तक गोदाम में रखे चावल, बारदाना और भूसे में आग लग चुकी थी। आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन बारदाना और भूसे के कारण आग बढ़ रही थी।
नुकसान का आंकलन कर रहे फायर ब्रिगेड वाहनों से आग बुझाने का काम शुरू किया गया और तड़के करीब 4 बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पर शॉर्टसर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं आग लगने के कारण कितने का नुकसान हुआ, उसका भी आंकलन किया जा रहा है।
आग पर काबू पा लिया गया इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ब्लास्यिुज कुजुर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी।
आग को बुझाने के लिए 3 फायर ब्रिगेड लगी थी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। कितना नुकसान हुआ है अभी यह स्पष्ट नहीं है।