नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। इसका खासा असर भी देखने को मिला है। हालांकि, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने भी दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ये प्रोटेस्ट रखा गया था। इस प्रोटेस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्षी MPs शामिल हुए थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से विपक्षी सांसद विरोध मार्च में सफल नहीं रहे थे।
विपक्षी सांसदों की ‘लंच डिप्लोमेसी’
हालांकि, विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट में लंच डिप्लोमेसी भी जरूर नजर आई, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कनॉट प्लेस स्थित दो बड़े रेस्टोरेंट में दो दिन लगातार सांसदों के लिए लंच मीटिंग रखा। जानिए दिल्ली के दिल सीपी में मौजूद रेस्टोरेंट में राहुल गांधी समेत
‘सागर रत्ना’ और ‘मोएट्स’ में हुआ लंच
क्या राहुल गांधी खाने के बेहद शौकीन हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि जब हाल ही में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग त मार्च निकाला तो राहुल गांधी खान चाचा का रोल खाते नजर आए थे। यही नहीं प्रोटेस्ट को लेकर अगल दिन कांग्रेस की ओर से विपक्षी सांसदों को दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस स्थित ‘सागर रत्ना’ रेस्टोरेंट में लंच रखा गया। वहीं तीसरे दिन विपक्षी सांसदों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CP के ही ‘मोएट्स’ रेस्टोरेंट में लंच रखा। इस दौरान सांसदों ने क्या कुछ खाया इसकी डिटेल्स सामने आई है।
राहुल गांधी ने ‘सागर रत्ना’ में क्या खाया
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को जनपथ के पास सागर रत्ना में जब विपक्षी सांसदों का लंच हुआ तो सांसदों अलग-अलग डिश खाई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पनीर बटर मसाला का लुत्फ लिया। लेकिन असल बात यह थी कि उन्होंने बहुत कम खाना खाया। एक स्टाफ मेंबर ने बताया कि राहुल गांधी पनीर बटर मसाला के साथ बस आधी रोटी ही खाई। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिर्फ आइसक्रीम ली। यह बात उस रेस्टोरेंट के एक वेटर ने बताई।
विपक्षी सांसदों के लंच में सुरक्षा भी तगड़ी
ये भी बताया गया कि ‘सागर रत्ना’ राहुल गांधी की पसंदीदा खाने की जगहों में से एक है। जब वो बुधवार को यहां लंच के लिए पहुंचे तो बीच वाली टेबल पर बैठे। इस दौरान बाकी सांसदों ने अपने-अपने हिसाब से लंच ऑर्डर किए। इसके बाद विपक्षी सांसदों गुरुवार को भी प्रोटेस्ट के लिए जुटे। इससे पहले सांसद कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट गए। यहां भी विपक्षी सांसदों ने लंच किया, जिसकी तस्वीर कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की गई। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे, कई अन्य नेताओं के साथ मोएट्स की नई खुली ब्रांच में बैठे नजर आए।
मोएट्स में सांसदों ने क्या खाया
दिल्ली में ‘मोएट्स’ रेस्टोरेंट एक जाना-माना नाम है, जो मुगलाई, चाइनीज फूड के लिए बेहद चर्चित है। डिफेंस कॉलोनी के लिए ये पहचान बन चुका है। हालांकि, कनॉट प्लेस में इसकी नई ब्रांच खुली ही थी कि विपक्षी सांसदों के लंच की वजह से ये सुर्खियों में आ गया। इसकी वजह थी राहुल गांधी का यहां आना। सांसदों के गुरुवार को लंच के बाद यहां लगातार लोग खाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं जब विपक्षी सांसदों के लंच को लेकर यहां के स्टाफ से बात की गई तो उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं।
सांसदों का लंच, रेस्टोरेंट स्टाफ ने कह दी बड़ी बात
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मोएट्स’ के लिए गुरुवार का लंच एक बड़ी घटना जैसा था। रेस्टोरेंट को सुबह करीब 9:30 बजे एक इमरजेंसी बुकिंग कॉल मिली। लंच के समय तक, लगभग 100 नेता दोनों मंजिलों पर पहुंच गए थे। ऐसे में उस क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की भी बड़ी तैनाती थी। इस दौरान रेस्टोरेंट में अलग-अलग डिश ऑर्डर तैयार था।
सांसदों ने खाने में क्या ऑर्डर किया जानिए
हालांकि, सांसदों ने पार्टी पैकेज चुना जिसमें बादाम शोरबा, दही भल्ला, दाल मखनी, कई तरह की ब्रेड और आइसक्रीम जैसी डिश शामिल थीं। Moets में ऐसे पैकेज की कीमत लगभग ₹1,299 प्रति व्यक्ति है, साथ में टैक्स भी लगता है। सांसद रेस्टोरेंट में करीब दो से 3 घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने लंच किया। स्टाफ ने बताया कि मेहमानों को खाना बहुत पसंद आया।