कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधायकों के बागवत के अब ममता बनर्जी को दिल्ली में झटका लगा है। टीएमसी से राज्यसभा के सांसद सुखेंदु शेयर रॉय द्वारा इस्तीफा देने के बाद पार्टी के असंतुष्ट सांसद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे हैं। टीएमसी में असंतुष्ट सांसदों की संख्या 14 के करीब बताई जा रही है। टीएमसी के राज्यसभा में कुल 13 सांसद हैं। टीएमसी के सांसदों में यह बगावत ऐसे वक्त पर सामने आई है जब ममता बनर्जी खुद दिल्ली में मौजूद हैं। वह आज विपक्षी गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) की बैठक में शामिल हुईं। टीएमसी के लोकसभा में 28 सांसद हैं।
लोकसभा-राज्यसभा में कुल 41 सांसद
राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राॅय के इस्तीफा देने के बाद टीएमसी सांसदों की संख्सा घटकर अब 12 रह गई है। एक सीट खाली हो गई है। राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन हैं, जबकि लोकसभा में टीएमसी दल के नेता अभिषेक बनर्जी हैं। ममता बनर्जी ने लोकसभा में कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप नियुक्त किया है। पार्टी ने कालोली घोष दास्तीकर के स्थान पर बनर्जी को जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा में डिप्टी लीडर शब्ताब्दी रॉय हैं। राज्यसभा में पार्टी की चीफ व्हिप सागरिका घोष हैं। टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेयर रॉय का इस्तीफा बंगाल में टीएमसी के 58 विधायकों द्वारा अलग गुट बना लेने के बाद हुआ है।