पेरिस: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान में स्टील्थ क्षमता नहीं है लेकिन ये उसकी परवाह भी नहीं करता है। यही वजह है कि एफ-35 जैसे स्टील्थ लड़ाकू विमानों की दुनिया में भी सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान राफेल ही है। शुरूआत में राफेल की बिक्री नहीं हो पा रही थी लेकिन भारत के साथ सौदे के बाद ये दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला लड़ाकू विमान बन गया। 2024 के आखिर तक राफेल के कुल ऑर्डर 500 से ऊपर निकल गए और अब ये 640 से ज्यादा हो गए हैं।
एफ-35 पर अमेरिका की शर्तें, राफेल पर संप्रभू अधिकार
F-35 खरीदने वाले देशों को सॉफ्टवेयर, स्पेयर पार्ट्स और मिशन-डेटा फाइलें अमेरिका के कंट्रोल वाली सप्लाई चेन पर निर्भर होना पड़ता है और जिसके अपग्रेड और हथियारों का इंटीग्रेशन अमेरिकी कानून और कांग्रेस की मंजूरी पर निर्भर है। अमेरिका एफ-35 को जियो पॉलिटिकल हथियार की तरह इस्तेमाल करता है
F-35 के मुकाबले राफेल का लगातार अपग्रेडेशन
इसके अलावा डसॉल्ट राफेल को लगातार एडवांस और आधुनिक लड़ाई के हिसाब से ढालता रहता है। मौजूदा F4 स्टैंडर्ड में नेटवर्क-बेस्ड लड़ाई क्षमता, नया RBE2-XG रडार, स्कॉर्पियन हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी खूबियां जोड़ी गई हैं।
राफेल लड़ाकू विमान बनाम F-35 की कीमत
कीमत की बात करें तो राफेल की कीमत अमेरिकी एफ-35 से भी ज्यादा बैठती है। जैसे F-35A की ‘फ्लाईअवे कॉस्ट’ यानि उड़ने के लिए तैयार विमान की कीमत घटकर लगभग 80–85 मिलियन डॉलर हो गई है जबकि डसॉल्ट राफेल की कीमत कॉन्फ़िगरेशन और हथियारों के आधार पर प्रति एयरफ्रेम ज्यादा हो सकती है। राफेल का फायदा उसके ‘टोटल पैकेज’ में दिखता है। राफेल डील में लंबे समय तक ट्रेनिंग, फिक्स्ड-प्राइस सपोर्ट, हथियार और इंडस्ट्रियल ऑफ़सेट शामिल होते हैं जैसे लोकल असेंबली, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और नौकरियां जिनसे घरेलू स्तर पर इस खरीद को सही ठहराना आसान हो जाता है।