ऐसा कभी देखा था? एक ही सप्ताह में बढ़ा 45 अरब डॉलर, भंडार पहुंचा $785.7 Bn पर

मुंबई: यह लगातार 10वां सप्ताह है जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, रिजर्व बैंक की योजना तेजी से परवान चढ़ रही है। रिजर्व बैंक ने Foreign currency non-resident bank (FCNR-B) की जो योजना शुरू की थी, उसमें अभी तक $136 billion से भी ज्यादा राशि आ चुकी है। बीता 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह लगातार 10वां सप्ताह रहा जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई।

विदेशी मुद्रा भंडार में कितनी बढ़ोतरी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 04 सितंबर 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $44.903 billion की तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $11.48 billion की भारी बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $785.706 billion का हो गया है। इससे पहले 28 अगस्त 2026 को अपना भंडार $740.803 billion के ऑल टाइम हाई पर था। यह रिकॉर्ड अब भी टूट गया।


FCA भंडार कितना बढ़ा?

रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 4 सितंबर 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में भी $47.494 billion की वृद्धि हुई है। एक सप्ताह पहले भी इसमें $9.34 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $648.186 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।


गोल्ड रिजर्व घटा

आलोच्य सप्ताह के दौरान सोने के दाम में थोड़ा करेक्शन हुआ है। इससे रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $2.594 billion की कमी हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $12.19 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपने सोने के भंडार की वैल्यू घट कर $113.816 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 के अंत में आरबीआई के पास सोने का भंडार 880.52 टन का था। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 16.7% बैठता है। इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।


एसडीआर में मामूली कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली $4 million की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $43 million की कमी हुई थी। अब अपना कुल एसडीआर भंडार घट कर $18.806 Billion का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी $2 million की कमी हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $11 million की कमी हुई थी। अब अपना आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.916 billion का रह गया है।


FCNR (B) में कितने आए

रिजर्व बैंक ने पिछले दिनों जो प्रोविजनल डेटा जारी किया था, उसमें बताया गया था कि अगस्त तक इस योजना में अब तक $136 billion से ज्यादा राशि आ चुकी थी। इस concessional foreign exchange swap initiatives को इसी साल जून में शुरू किया गया थ। इस योजना के तहत एनआरआई पैसे जमा करते हैं और फॉरेन करेंसी में कोई एक्सचेंज रिस्क होता है तो वह पूरी तरह से रिजर्व बैंक उठाता है। इस योजना में रुपया नहीं बल्कि विदेशी मुद्रा में ही पैसे जमा होते हैं। बैंक इन जमाओं पर 7.4 फीसदी तक का उच्च ब्याज दर ऑफर कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस योजना की वजह से एनआरआई 15 फीसदी तक का रिटर्न अर्जित कर रहे हैं। क्योंकि वे विदेशों में बेहद कम ब्याज दर पर पैसे उठा कर FCNR (B) योजना के तहत भारी ब्याज दर का लाभ ले हे हैं।

Spread the love