भोपाल में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: तीन दोस्तों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, बाइक में भी की तोड़फोड़

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कहासुनी के बाद चले चाकू

पुलिस के अनुसार, ज्योतिबा फूले नगर निवासी लक्की सेन बुधवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सोनू उर्फ पागल, राहुल नोटी और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू गई।

Spread the love