गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने और शिकायत नहीं करने पर पुलिस ने धारा 151 की कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर एक्शन
थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि होटल राज पैलेस में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। साथ ही मामला संदिग्ध बताया। इस पर तत्काल पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।
इस दौरान राहुल पुत्र श्रीराम दांगी निवासी राजगढ़, होटल मैनेजर हर्षवर्धन पुत्र धनसिंह राजपूत निवासी चांचौड़ा, इंदर सिंह पुत्र कमल मेर निवासीऔर उमाकांत पुत्र दिनेश निवासी भगत सिंह कॉलोनी निवासी गुना तीन लड़कियों के साथ पकड़े गए।
होटल मालिक फरार
बताया गया है कि राहुल दांगी राजगढ़ जिले का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष है। वहीं होटल मालिक गजराज मीना फरार है। टीआई राजौरिया ने बताया कि तीनों लड़कियां बालिग थीं और कोई शिकायतकर्ता न होने से धारा 151 की कार्रवाई कर तहसील में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिलने से छोड़ दिया गया।