नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अर्जी आरबीआई को दी थी। लेकिन केंद्रीय बैंक ने इसे खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि आईपीओ के लिए टाटा संस की वैल्यूएशन 9 से 12.5 लाख करोड़ रुपये तक रह सकती है। कंपनी की लिस्टिंग से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) और टाटा केमिकल्स के शेयरों को फायदा हो सकता है।
किसे होगा फायदा?
इसी तरह टाटा स्टील और TMPV, दोनों की टाटा संस में लगभग 3.06% हिस्सेदारी है। इनकी हिस्सेदारी की कीमत लगभग 36,348 करोड़ रुपये आंकी गई है। टाटा ग्रुप की अन्य लिस्टेड कंपनियों इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की भी टाटा संस में लगभग 0.43% से 1.65% तक हिस्सेदारी है।
किसकी कितनी हिस्सेदारी?
टाटा संस की कुल 12.9% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की कंपनियों के पास है। टाटा ट्रस्ट्स के पास सबसे ज्यादा करीब 66% हिस्सेदारी है। इनमें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के पास 28%, सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास 24% और बाकी ट्रस्ट्स के पास 14% हिस्सेदारी है। एसपी ग्रुप के पास 18.4% हिस्सेदारी है जबकि अन्य के पास 2.7% हिस्सेदारी है।