लियोनेल मेसी के खाते में एक और ट्रॉफी, इंटर मियामी के लिए 100वां गोल भी दागा, कैम्पियोन्स कप का खिताब जीता

मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन डे कैम्पियोन्स की विजेता के बीच खेला जाता है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए इंटर मियामी ने मैक्सिको के क्लब क्रूज अजुल पर 2-0 से जीत हासिल की। 2023 में मेसी ने क्रूज अजुल के खिलाफ ही इंटर मियामी के लिए डेब्यू किया था।

लियोनेल मेसी का इंटर मियामी के लिए 100वां गोल

इंटर मियामी के लिए मैच का पहला गोल 24वें मिनट में लियोनेल मेसी ने किया। उन्हें हेडर की मदद को गेंद को गोल पोस्ट में डाला। इंटर मियामी के लिए मेसी का यह 100वां गोल भी था, जो 115वें मुकाबले में आया है। पहले हाफ में इसके अलावा कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में ब्राजील के कैसमिरो ने इंटर मियामी की तरफ से 81वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।

इंटर मियामी से ज्यादा अटैकिंग थी क्रूज अजुल

इंटर मियामी को क्रूज अजुल के खिलाफ जीत अपने डिफेंस की वजह से मिली है। इंटर मियामी ने जहां सिर्फ ही शॉट्स लिए तो क्रूज अजुल के खिलाड़ियों ने 17 शॉर्ट लिए और 7 गोल पोस्ट पर थे। इसके बाद भी टीम इंटर मियामी के डिफेंस को नहीं भेद पाई और फाइनल में हार झेलनी पड़ी।

Spread the love