3 सिस्टम एक्टिव; दो दिन बाद बरसेंगे बादल, बीते 24 घंटे कई जिले सूखे रहे

छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियां अभी छत्तीसगढ़ में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में कई जिले पूरी तरह सूखे रहे और कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हुई। प्रदेश में मानसून सीजन की कुल बारिश सामान्य से 5% कम है।

अगले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, 19 सितंबर से बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

आज कुछ जगहों पर बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

आज (17 सितंबर) प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में बादल रहेंगे, तापमान 34 डिग्री के आसपास

शहर में आज (17 सितंबर) अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

Spread the love