एशियन गेम्स में आज से शुरू होगा भारत का अभियान, टेकबॉल के मुकाबले होंगे, क्या होता है यह खेल?

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले हो रहे हैं। जापान के आइची-नागोया में होने वाले आधिकारिक ओपनिंग सेरमनी से दो दिन पहले आज को टेकबॉल के साथ भारत का एशियाई खेल 2026 अभियान शुरू होगा। भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग आज इन कॉन्टिनेंटल खेलों में हिस्सा लेने वाले देश के पहले एथलीट होंगे।

यह खेल उन पांच खेलों में से एक है जो आइची-नागोया में एशियाई खेलों में पहली बार शामिल हो रहे हैं। भारत की तीन सदस्यीय टीम तीन इवेंट्स में हिस्सा लेगी, जिसमें पुरुष डबल्स, महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स शामिल हैं। अनस और डेक्लान 24 जोड़ियों वाले मुकाबले में भारत की पुरुष डबल्स टीम का हिस्सा होंगे। ग्रुप बी में वियतनाम के ट्रुओंग जियांग बीए और अन खोआ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली का सामना करेंगे।

टेलबॉल का खेल क्या है?

टेलबॉल एक आधुनिक इंडोर गेम है, जिसमें फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिक्स है। यह एक खास तरह की घुमावदार टेबल पर खेला जाता है। खिलाड़ियों को फुटबॉल की तरह अपने पैर, सिर, छाती या शरीर के अन्य हिस्सों से गेंद को खेलना होता है, लेकिन हाथों का उपयोग नहीं किया जाता। फुटबॉल की तरह हाथ टर होने पर फाउल माना जाता है। इसमें सिंगल्स और डबल्स दोनों के मुकाबले होते हैं।

17 सितंबर का भारत का एशियन गेम्स में शेड्यूल

टेकबॉल

पुरुष डबल्स ग्रुप B: डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस/मोहम्मद अनस इमरान बेग vs ट्रुओंग जियांग बा/न्ह खोआ ले (वियतनाम) – 12:30 PM

पुरुष डबल्स ग्रुप B: डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस/मोहम्मद अनस इमरान बेग vs जुनसुक ली/ताएबीन ली (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) – 1:00 PM

पुरुष डबल्स क्वार्टर-फाइनल: गोंसाल्वेस/बेग (क्वालीफाई होने पर) – 3:30 PM

पुरुष डबल्स रेपेचेज: गोंसाल्वेस/बेग (क्वालीफाई होने पर) – 4:00 PM

Spread the love