नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज के बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी और विदेशी निवेशकों के द्वारा बड़े स्तर पर बिकवाली के बीच बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 1247 अंक (1.67 फीसदी) गिरकर 73,580.54 पर और निफ्टी 383.70 अंक (1.64 फीसदी) गिरकर 23,063.10 पर बंद हुआ था।
वहीं, ‘गिरावट की आंधी’ के बाद आज शुक्रवार को शेयर बाजार खुलने के बाद बढ़त में दिखा। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग 73,525.92 पर हुई, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,035.00 पर खुला। मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें से लार्सन एंड टुब्रो में 0.91 फीसदी की बढ़त और इन्फोसिस में 1.32 फीसदी की गिरावट नजर आई।
24 सितंबर को शेयर बाजार में इतनी गिरावट क्यों आई थी?
24 सितंबर को शेयर बाजार में कई वजहों से गिरावट आई थी। इनमें अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 19 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच, फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद, तेल की कीमतों में उछाल और रुपये में गिरावट मुख्य वजहें थी। 24 सितंबर यानी कि बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 555 अंकों की गिरावट के साथ 74,272.40 पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी और मार्केट बंद के दौरान यह 1247 अंक (1.67 फीसदी) गिरकर 73,580.54 पर बंद हुआ था।
- आज सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग कैसी रही?
आज सेंसेक्स की ओपनिंग 73,525.92 और निफ्टी की 23,035.00 रही। - निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना है?
निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है। - BSE और NSE का फुल फॉर्म क्या है?
BSE का फुल फॉर्म बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और NSE का पूरा नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। - 24 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने कितने करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे?
24 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने 5027 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। - 24 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने कितने करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे?
24 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने 4301 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।